आस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे अनिल विज 

गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि...

Created at: 20/04/2023, 4:29:41 PM
167
Related Articles

गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है और हरियाणा सरकार की ओर से गृह मंत्री अनिल विज पूरे कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का गृह मंत्री अनिल विज ने स्वागत किया और उन्हें शॉल भेंट कर आर्शीवाद लिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव के दौरान आस्ट्रेलिया की संसद में एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भगवत गीता संदेश को लेकर बड़ा सेमीनार भी आयोजित होगा। आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव एक सरकारी उत्सव नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया की लगभग 70-80 संस्थाएं मिलकर कर महोत्सव आयोजित कर रही है और हरियाणा सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का प्रोत्साहन उसके साथ है। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में प्रारंभ हुआ और भगवत गीता पूरे विश्व की प्रेरणा है। इसीलिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से निर्णय लिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भारत से बाहर अन्य देशों में मनाया जाए जिससे भगवत गीता को वैश्विक पहचान मिले और यह विश्व के सामने आ सके। इससे पहले मॉरिशियस, इंग्लैंड और कैनेडा में भी गीता महोत्सव हो चुके हैं और अब चौथा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में हो रहा है। इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का स्वागत गृह मंत्री अनिल विज के साथ उनके भाई कपिल विज, भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल, अजय बवेजा, रवि चौधरी, काकू दास, संजीव वालिया, विनीत जैन, दीपक भसीन, रमन अग्रवाल एवं अन्य ने किया।

Leave a Reply

Related Articles