15 जुलाई शाम 8 बजे से 16 जुलाई रात 10 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है यह माह बेहद खास माना जाता है। इसलिए इस महीने में पड़ने वाले त्योहार भी बेहद खास होते हैं। इस वर्ष सावन की मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 जुलाई 2023 यानी कल रखा जाएगा। सावन में आनें वाले त्योहारों का महत्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए यह शिवरात्रि भी बेहद खास है। भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से और व्रत रखने से भगवान सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं सावन की मासिक शिवरात्रि का क्या महत्व है? सावन का महीना तो होता ही खास है इसलिए सावन के महीने में मासिक शिवरात्रि को भी खास माना जाता है। इस दिन जो भी भक्त व्रत रखता है। मां गौरी और महादेव की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भक्त की सभी समस्याओं का निवारण तो होता ही है साथ ही वह हर क्षेत्र में सफल भी होता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप आदि चढ़ाना चाहिए और मंत्रो का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं माहिसक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त क्या है 15 जुलाई शाम 8 बजकर 32 मिनट से 16 जुलाई 2023 को रात 10 बजकर 8 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा साथ ही शिवरात्रि व्रत पूजा का मुहूर्त- 16 जुलाई 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा