दो टुकड़ों में बटी लड़की को देखकर घबरा गए लोग

Gurugram News Network – सेक्टर 14 ओल्ड दिल्ली रोड स्थित राजपूत वाटिका में चल रहे जादूगर सिकंदर के शो के दौरान...

Created at: 20/02/2023, 1:17:34 PM
140
Related Articles

दो टुकड़ों में बटी लड़की को देखकर घबरा गए लोग

Gurugram News Network – सेक्टर 14 ओल्ड दिल्ली रोड स्थित राजपूत वाटिका में चल रहे जादूगर सिकंदर के शो के दौरान लोग उस वक्त बहुत छक्के रह गए जब जादूगर ने एक युवती को दो हिस्सों में काट दिया। यह नजारा देखकर लोगों के मुंह खुले रह गए। जैसे ही जादूगर ने उस लड़की को दोबारा जोड़ा तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी राजपूत वाटिका गूंज उठी। दरअसल राजपूत वाटिका में पिछले कई दिनों से जादूगर सिकंदर का शो चल रहा है। इसमें दिखाए जा रहे हैरतअंगेज करिश्मा को देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ लगातार उमड़ रही है।

कार्यक्रम के आयोजक विपिन जायसवाल ने बताया कि इस शो के दौरान देश में लडकियों की कम होती जनसंख्या और कन्या भ्रूण हत्या पर भी एक खास खेल दिखाकर कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बता रहे हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे हैं जो दर्शको को खूब भा रहा है। इस तरह के अनेक जनसंदेश जादू शो में शामिल किए गए है।

जादूगर सिकंदर ने एक लडक़ी को दो टुकडों में काटने का भी खेल दिखाया जिसे देख लोग दंग रह गए। जादूगरी के बादशाह सिकंदर का जादू शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बन गया है। शो के दौरान लगातार जन संदेशो का प्रसारण करते हुए जादूगर सिकंदर द्वारा अपने स्टेज शो के दौरान दिखाए जाने वाले सभी करतब आपको तनावों व हकीकत की दुनिया से परे आनंद के एक नए संसार में ले जाते हैं। इस तरह सामाजिक कुरीतियो, अंधविश्वासों व सामाजिक समस्याओं पर सिकंदर प्रभावशाली ढंग से संदेशों का प्रसारण कर दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त कर रहे है।

विपिन ने बताया कि नशा मुक्ति को आधार बना कर वे एक एैसा करतब दिखा रहे हैं जिसमें कुछ युवक युवतियां शराब पीते पीते लुप्त हो जाते है और तभी जादूगर का संदेश मंच से उभरता है कि नशा एक जानलेवा जहर है और नशो से दूर रहना चाहिए। अंधविश्वास पर प्रहार करने वाले कई करतब शो में शामिल है जिसे खूब सराहा जा रहा है। भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत विषय भला जादूगर की नजरों से कैसे बच सकता है,देश की इस विकराल समस्या के उपर भी जादूगर करारा प्रहार जादुई करतबों के माध्यम से करते हुए समाज में जागृति लाने के अभियान में लगे हुए है।

डायनासोर का करतब छा गया है। जादूगर के संयोजक विपीन जायसवाल के अनुसार शो में दर्शकों की भारी भीड़ उमडऩे लगी है जिसमें महिला दर्शकों की संख्या भी खूब होती है और के शो के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी हो रही है

Leave a Reply

Related Articles